धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं का नया सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। नए सत्र के साथ स्कूलों का समय भी बदल रहा है। बुधवार से प्रात:कालीन सुबह सात बजे से एक बजे तक संचालित होंगे। यह जून तक प्रभावी रहेगा। वहीं स्कूलों में नए बच्चों का नामांकन भी शुरू हो गया है। शिक्षकों ने कहा कि नए सत्र के लिए चार, सात, नौवीं कक्षा समेत अन्य कक्षाओं की नई किताबें प्रखंडों को मिल चुकी हैं। बुधवार को स्कूल खुलने के बाद बीआरसी से आएगी। आपूर्ति प्रखंडों को स्कूल बैग की हो रही है। ऐसे में अगले एक सप्ताह में नई किताबें व स्कूल बैग बच्चों के हाथों में आ सकते हैं। शिक्षकों का कहना है कि छात्र-छात्राओं की संख्या की तुलना में नई किताबों का कम सेट है। वहीं 2025-26 वित्तीय वर्ष में स्कूलों को अनुदान की राशि नहीं ...