हाजीपुर, सितम्बर 28 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र बिहार शिक्षा परियोजना, वैशाली की ओर से जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक अहिंसा सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा.शि. एवं सर्व शिक्षा अभियान) सोनाली संचिता ने जारी कार्यक्रम के अनुसार बताया कि विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को निबंध, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 30 सितंबर को क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, 1 अक्टूबर को शांति, अहिंसा आदि विषयों पर महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर जैसे नेताओं के विचारों पर बच्चों के बीच व्याख्यान, 2 अक्टूबर को शांति मार्च एवं विद्यालय में जयंती का आयोजन। स...