सरकारी स्कूलों में 28 से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस
रामगढ़, अगस्त 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इसे लेकर रामगढ़ जिले के शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी हुआ है। कहा गया है कि 28 अगस्त को पुशअप, स्किपिंग और प्लांक सहित ऊर्जावान चैलेंज, स्पोर्ट्स बंधन, निबंध-स्लोगन प्रतियोगिता तथा छऊ, मार्शल आर्ट और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन होगा।29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि, मार्च पास्ट, खेल शपथ के साथ विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए दौड़, कबड्डी, खो-खो, कैरम और चेस प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शिक्षको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.