धनबाद, अप्रैल 19 -- रूआर 2026 (बैक टू स्कूल अभियान) के तहत सोमवार को जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकन दिवस घोषित किया गया है। डीईओ अभिषेक झा ने कहा कि 20 अप्रैल को जिले के लिए नामांकन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी प्रंखड डहर एप से चिह्नित सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन लेंगे। नामांकन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक लिया जाएगा। इसी बीच दिन के 11 बजे व 4 बजे नामांकन का प्रतिशत आंकड़ा साझा करेंगे। डीईओ ने सभी प्रखंड के अधिकारियों से कहा कि आप पूरी तैयारी कर लें। नामांकन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाए। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में नामांकन अभियान को लेकर हुई कार्यशाला नामांकन अभियान का जियो टैग फोटो हैशटैग धनबाद रूआर 100 के साथ टैग करके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड करें।डीईओ ने कहा कि दूसरे दिन यानी 21 अप्रैल को ड्राप...