जमशेदपुर, जनवरी 27 -- सरकारी स्कूलों में 11 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा 14 फरवरी तक होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जैसीइआरटी) की ओर से कक्षा एक से सात तक की परीक्षा ली जायेगी। कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा तीन से सात तक की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के प्रत्येक विषय की परीक्षा 60-60 अंकों की होगी। कक्षा छह व सात के विद्यार्थियों की गणित, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा 50-50 अंकों की होगी। इन विषयों में 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित है। प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका की छपाई जिला स्तर पर की जायेगी न...