नवादा, सितम्बर 27 -- जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में शनिवार को मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ उन्हें सेवा, समाज और देश के प्रति अपनी सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर देना है। विभाग ने स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियां निर्धारित की हैं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- चित्रों में बच्चों ने उकेरी सपनों के भारत की तस्वीरप्रतियोगिताओं का आयोजन इस अवसर पर शहर के अभ्यास मध्य विद्यालय, नगर मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, गांधी इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, कन्हाई इंटर स्क...