फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष तैयार किए जाएंगे। रेडक्रॉस सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग शुरू की जाने वाली इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जानकारी देने के साथ उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर प्राथमिक सहायता देने के लिए सक्षम बनाना है। योजना का लाभ जिले के करीब 85 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है। बता दें कि प्राथमिक चिकित्सा के ज्ञान के अभाव में कई लोगों की आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो जाती है। सड़क दुर्घटना के अलावा रास्ते में हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि की वजह से ल...