कौशाम्बी, मार्च 13 -- सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने, छात्रों का नामांकन बढ़ाने और विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने को लेकर शुक्रवार को बीआरसी सिराथू व कड़ा सभागार में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी व प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी व उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और उन्हें कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेश कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज उमराव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभ...