रांची, फरवरी 6 -- रांची, हिन्दुस्तान टीम। राजधानी रांची के कई सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। माहवारी के वक्त छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। पैड बदलने की समस्या से लेकर संक्रमण का डर उन्हें सताता है। यही कारण है कि वे स्कूल आना बंद कर देती हैं। अनगड़ा के मवि गेतलसूद में बालिका शौचालय की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान पैड बदलने की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। विद्यालय में कुल 183 विद्यार्थियों में से 101 छात्राएं हैं। कुल चार शौचालयों में से दो चालू अवस्था में हैं, जबकि दो जर्जर होने के कारण उनमें ताला लगा रहता है। चालू अवस्था वाले शौचालयों की स्थिति भी ठीक नहीं है। यहां गंदगी होने के कारण छात्राएं मासिक धर्म के दौरान पैड बदलने में संकोच करती हैं। विद्यालय की छात्रा कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.