आरा, मार्च 7 -- -प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वालों की कक्षा आठ तक की होगी परीक्षा -प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर परीक्षा से 45 मिनट पूर्व उपलब्ध होगा आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं का वार्षिक मूल्याकन 12 से 19 मार्च तक होना है। परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्न पत्रों को ई-शिक्षाकोष पार्टल या टैब के माध्यम से परीक्षा अवधि के 45 मिनट पूर्व उपलब्ध कराया जायेगा। इन प्रश्नों को विद्यालय स्तर पर श्याम पट पर लिखा जायेगा। परीक्षा अपने निर्धारित अवधि में ही होगा। कक्षा एक व दो के लिए परीक्षा का स्वरूप मौखिक होगा जबकि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियो के लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिका बिहार राज्य ...