फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पोषण स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की जा रही है। अब मिड-डे मील के तहत बच्चों को मोटे अनाज से बने पराठे दही के साथ परोसे जाएंगे। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत महीने के पहले और अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों को विशेष रूप से मोटे अनाज से तैयार पराठे के साथ दही दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूती मिल सके। मोटे अनाज, जैसे बाजरा, ज्वार और रागी, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं।पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ...