जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो गई है। बेसिक सुधार को लेकर नए सत्र से रेमेडियल क्लास चलाने की तैयारी की जा रही है। ये कक्षाएं अप्रैल और मई महीने में दो महीने तक संचालित होंगी। पहली से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं, पीएम श्री स्कूलों में भी रेमेडियल क्लास की व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा 12वीं के छात्रों के लिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की कक्षाएं अलग से संचालित होंगी। चार ग्रुप में बांटे जाएंगे विद्यार्थीपहले टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों के स्तर की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें चार ग्रुप ए, बी, सी और डी ग्रुप में रखा जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, समाज विज्ञान, संस्कृत तथा अन्य विषयों की रेमेडियल क्लास स्कूल समय में प्रतिदिन लगाई जाएगी। इसे लेकर सभी स्कूलों को निर्...