सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
सीवान, अगस्त 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सुरक्षा कारण विभाग के अनुसार, कई बार विभिन्न उद्देश्यों से संस्थाओं के प्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति माइक, कैमरा आदि उपकरणों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचकर शैक्षणिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इससे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे विद्यालय की नियमित पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
निर्देश जारी बहरहाल, इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने डीईओ को पत्र जारी कर विद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में इस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.