हापुड़, मार्च 30 -- बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन समारोह उच्च प्राथमिक विधालय टियाला, ददायरा, श्यामपुर एवं मलकपुर में हुआ।समस्त छात्राओं को प्रधानाध्यापक सुशील शर्मा, किशन सिंह, सुनील कुमार, सतेंद्र सिंह, निधि गोयल, नीरज रानी, नीतू प्रभाकर, जितेंद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक एवं प्रशिक्षिक मनप्रीत खैरा के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित करके कार्यक्रम समाप्त किया। प्रशिक्षिक मनप्रीत खैरा ने बताया कि प्रशिक्षण में व्यायाम योगा आत्मरक्षा, आत्मरक्षा की विधियां, हेल्पलाइन लाइन नंबर, आत्मरक्षा किट, लैंगिक सशक्तिकरण संबंधित गतिविधियां एवं अन्य विषय के संबंध में बताया गया। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का छठा चरण आयोजित हुआ। डीसी बालिका शिक्षा पूजा सैनी ने कहा कि छात्...