हापुड़, जनवरी 31 -- जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का निपुण आकलन शुरू हो गया है। डीएलएड के विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे और उन्होंने कक्षा एक और दो के बच्चों का आकलन किया। यहां जिले के 15 हजार बच्चों की निपुण आकलन से दक्षता की जांच होगी। निपुण आकलन 6 फरवरी को संपन्न होगा। शासन के आदेश पर कक्षा एक और दो के बच्चों के बौद्धिक स्तर एवं दक्षता की जांच के लिए निपुण आकलन कराया जा रहा है। निपुण आकलन शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन डीएलएड के प्रशिक्षार्थी रोस्टर बनाकर अलग अलग स्कूलों में पहुंचे और कक्षा एक एवं दो के बच्चों का आकलन किया। डीएलएड के विद्यार्थी बच्चों के विभिन्न सवाल किए और उत्तर एप पर फीड किए। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि जिला हापुड़ में कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले 15 हजार बच्चों का निपुण आकलन होना है। निपुण आक...