बगहा, जून 4 -- बगहा, हमारे संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह नियमित रूप से गुरु गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में गुरु गोष्ठी आयोजित कर विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की जाए तथा आगामी कार्ययोजना तैयार की जाए। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों व डीपीओ को निर्देशित किया है। विभागीय निर्देश के अनुसार गुरु गोष्ठी में विद्यालयों में संचालित शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, मूल्यांकन की स्थिति तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- अब एक-दू...