जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर पैरेंट-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की गई और अभिभावकों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में मध्य विद्यालय बामनगोड़ा, जमशेदपुर में तृतीय शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद व शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव उपस्थित रहे। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने दिया, जबकि बाल संसद के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, उपलब्ध भौतिक संसाधन, खेल सामग्री, प्रयोगशाला, आईसीटी लैब और लर्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.