धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद। सरकारी स्कूलों में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) 10 से 16 सितंबर के बीच होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने शिड्यूल जारी कर दिया है। सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच आयोजन होगा। स्कूलों को संबंधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की गई है। विद्यालय स्तर पर त्रैमासिक अभिभावक-शिक्षक बैठक के पूर्व प्रचार-प्रसार के लिए प्रति विद्यालय दो सौ रुपए की दर से डिस्ट्रिक लिमिट में आवंटित है। वहीं तृतीय पीटीएम सात से 12 दिसंबर तथा चौथा पीटीएम 25 से 30 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। शिक्षकों का कहना है कि पीटीएम माता-पिता, शिक्षकों व प्रशासन के बीच सीधे संवाद को आसान बनाती है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बच्चों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन होगा 15 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...