जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। सरकारी एवं सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात की वार्षिक परीक्षा समेटिव असेसमेंट-2 की परीक्षा शुरू हुई, यह परीक्षा 15 मार्च तक चलेगी। प्रत्येक दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली एवं दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि तीसरी से सातवीं की परीक्षा लिखित होगी, जिसमें विषयनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा तीन से पांच के लिए 60-60 अंकों की परीक्षा होगी। वहीं, पांचवीं से सातवीं की परीक्षा में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषय में 50-50 अंकों की परीक्षा होगी, जबकि 10-10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई, जो 15 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालयों तथा मॉडल स्कूलों को छोड़कर सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित होगी।

हिंदी हिन्...