कानपुर, जुलाई 1 -- सरवनखेड़ा/रसूलाबाद, संवाददाता। जनपद के सरकारी स्कूलों में नौनिहालों पर खतरे का जाल बिछा है। कहीं बिजली के ट्रांसफार्मर परिसर के अंदर हर समय खतरा बने हैं तो कहीं पर ऊपर से गुजरे तारों की स्पार्किंग से आग का खतरा है। इसके साथ ही बरसात के दिनों में परिसर में जलभराव होने पर तार टूटकर गिरने से बड़े हादसे की आशंका के बावजूद अभी तक सभी स्कूलों से खतरा दूर नहीं हो सका है। जनपद में करीब 49 विद्यालयों से अभी बिजली की लाइन हटनी बाकी है। यह भी पढ़ें- खतरों के जाल के बीच नौनिहालों की चहक से गूंजे विद्यालयकटका गांव का स्कूल सरवनखेड़ा ब्लॉक के कटका गांव में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी यही हाल है। इस स्कूल में 47 छात्र पंजीकृत है और बुधवार की उपस्थिति 20 बच्चों की थी । दोपहर में भोजन के बाद छात्र खेलने के लिए परिसर में जाते हैं। ऊपर...