भदोही, अप्रैल 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड औराई के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में गुरुवार को नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस दौरान प्रवेशोत्सव, पुस्तक वितरण एवं स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उद्घाटन भी हुआ। मुख्य अतिथि विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा छह, सात और आठ के परीक्षा में प्रथम 10 स्थान प्राप्त बच्चों को भी पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विधाकय दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीरें अब बदल गईं हैं। निजी स्...