भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता नए शैक्षणिक सत्र में जिले के सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव अभियान का आगाज होगा। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में अधिकाधिक संख्या में नामांकन सुनिश्चित कराना है। इसको लेकर बिहार शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में निर्देश दिया है कि इस अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। अभियान का उद्देश्य 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का सरकारी स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराना है। मुख्यालय स्तर से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को इस अभियान के तहत नामांकित करने के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी। यह अभियान 6 अप्रैल से शुरू हो सकता है। वहीं, इस अभियान की निगरानी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.