उरई, सितम्बर 1 -- उरई। संवाददाता परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है।जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 3 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पू...