फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। विभाग ने ऐसे सरकारी स्कूलों की पहचान करने का निर्णय लिया है, जहां खाली जमीन उपलब्ध है। इन स्कूलों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और विभिन्न खेलों की सुविधाएं मिल सकें।

खेल नर्सरी की संख्या बढ़ाने की तैयारी शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को खेल नर्सरी उपलब्ध कराना है। विभाग का मानना है कि जिन स्कूलों में बेहतर खेल सुविधाएं और मैदान होंगे, उन्हें खेल नर्सरी मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। वर्तमान सत्र में जिले को कुल 25 खेल नर्सरी मिली हैं, जिनमें से 12 सरकारी स्कूलों को आवंटित की गई हैं। ...