बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों के लिए स्कूल टीचर नीड एसेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया स्कूल टीचर नीड एसेसमेंट कार्यक्रम राउंड 3 का आयोजन मई माह में 12 मई से लेकर 14 मई तक किया जाएगा। जबकि इस राउंड 3 कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर सभी शिक्षकों का पंजीकरण 22 अप्रैल से प्रारंभ होगा व 05 मई तक चलेगा। जिला सभी शिक्षकों से समन्वय स्थापित करते हुये अधिक से अधिक शिक्षकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। टीएनए राउंड 03 के लिए 22 घंटे का समय निर्धारित किया गया है व कुल प्रश्नों की संख्या 60 होगी। यह भी पढ़ें- टीचर नीड एसेसमेंट 3.0 होगा मई में, शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन आज से प्रत्येक तिथि को दो शिफ्ट में टीएनए का आयोजन क...