पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी स्कूलों में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत होगी। समापन 21 मई को होगी। 22 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ उज्जवल मिश्रा ने बताया कि समर कैंप वर्ग एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों क लिए लगाया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जाना है। जिले में संचालित सभी 2568 सरकारी स्कूलों में सैमर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ बताया कि पहला दिन मंगलवार को खेल के साथ फिटनेस और सृजन के संग विषय पर समर कैंप होगा। यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए फन-फिल्ड समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ इसके तहत वर्ग से पांचवीं तक के बच्चों के बीच योग अभ्यास, छोटी दौड़, मेढक दौड़, तीन टांग दौड़, बैलेंस गेम का आयोजन किया जाएगा। कक्षा छ...