बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- हिन्दुस्तान पड़ताल : सरकारी स्कूलों में आग से बचाव का नहीं हैं इंतजाम, घटना हुई तो जिम्मेवार कौन! 10 साल से स्कूलों को अग्निशमन यंत्र लगाने को नहीं भेजी गयी है राशि 2174 प्रारम्भिक स्कूलों में जलावन और गैस से बनाया जाता है भोजन कई स्कूलों की लैब में रहता हैं ज्वलनशील पदार्थ, सुरक्षा की दरकार शनिवार को आपदा प्रबंधन का दिया जाता है प्रशिक्षण, पर सुरक्षा की पहल नहीं फोटो : स्कूल 01 : बिहारशरीफ के एक स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दो हजार 174 प्रारंभिके तो 282 सरकारी हाईस्कूल हैं। इनमें चार लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना से भोजन भी बनाया जाता है। लेकिन, इन स्कूलों में आग से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। भगवान न करें किसी तरह की अगलगी की घटना...