कटिहार, मई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ किताबों की पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि छात्रों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने वाली व्यावसायिक शिक्षा भी दी जाएगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग ने वर्ग नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में कौशल आधारित प्रशिक्षण देने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ हुनर की भी पाठशालाव्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित विद्यालयों में फूड प्रोसेसिंग, सोलर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, फोटोग्राफी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक ट्रेड की पढ़ाई शुरू होगी। इ...