सरकारी स्कूलों को बैंच दिए गए, हथीन के विद्यालयों में सुधरेगी बच्चों की बैठने की व्यवस्था
फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, सरसमल। सरकारी स्कूलों को बैंच दिए जाने से खंड हथीन के हजारों बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। ओटीसी प्राइवेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत 982 बैंच उपलब्ध कराए हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से यह संभव हो पाया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार तत्कालीन एसडीएम अप्रतिम सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान खंड हथीन के कई सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अधिकांश स्कूलों में छोटे बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त बैंच नहीं थीं। कई विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर थे। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए गए। बच्चों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण देने के उद्देश्य से समाज के सक्षम वर्ग से सहयोग की अपील की गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.