सरकारी स्कूलों को एक साल बाद मिलेगा अनुदान
धनबाद, सितम्बर 2 -- जिले के सरकारी स्कूलों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में वार्षिक विद्यालय विकास अनुदान मिलेगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की ओर से वार्षिक अनुदान देने की तैयारी की गई है। अनुदान मिलने के बाद स्कूलों को राहत मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्कूलों को वार्षिक अनुदान नहीं मिला था। अनुदान नहीं मिलने पर स्कूलों में चॉक-डस्टर, रजिस्टर, कैशबुक से लेकर अन्य शैक्षिक सामग्री की किल्लत हो गई थी। शौचालय एवं रखरखाव पर भी शिक्षकों ने अपने पॉकेट से खर्च कर साल भर किसी तरह से स्कूलों का संचालन किया। चालू वित्तीय वर्ष के लिए राज्य मुख्यालय ने लगभग 66 करोड़ रुपए का बजट की घोषणा की है। सिविल वर्क के तहत धनबाद के सात स्कूलों में पेयजल सुविधा व पांच स्कूलों में ब्वॉय टॉयलेट बनाने की भी मंजूरी दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में अनुदान मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.