मुंगेर, जुलाई 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को मध्य विद्यालय तारापुर में प्रखंड के पोषक क्षेत्र अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रभारी एवं प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एपीओ मुंगेर संजय कुमार ने की। एपीओ संजय कुमार ने कहा कि, सोमवार से तारापुर के सभी सरकारी विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह अंकेक्षण कार्य तारापुर में 6 से 10 जुलाई तक आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि, सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं,शैक्षणिक गतिविधियों,वित्तीय पारदर्शिता तथा सरकारी संसाधनों के उपयोग की निष्पक्ष समीक्षा करना है। इससे विद्यालयों की कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में जनभ...