बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार व कर्मयोगी भारत के सहयोग से क्षमता विकास आयोग के द्वारा जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों को 8 अप्रैल तक राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय साधना सप्ताह अन्तर्गत जिले के सभी सहायक शिक्षकों व सहायक आचार्य को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर विभिन्न विषय पर कम से कम चार घंटे का‌म पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया जिले के सभी सहायक शिक्षकों व सहायक आचार्य को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर विभिन्न विषय पर कम से कम चार घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रम में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से परिचय 1 घंटा 22 मिनट तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें सीखना पर 1 घंटा 34 म...