जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नया खाका तैयार कर लिया गया है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने कक्षा एक से 12वीं तक के लिए नया स्प्लिट अप यानी विच्छेदित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इस नए पाठ्यक्रम को न केवल सामान्य सरकारी स्कूलों में, बल्कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भी कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और परिणामोन्मुखी बनाना है, जिसके लिए हर महीने की पढ़ाई का एक स्पष्ट ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षकों के लिए उत्तरदायित्व भी बढ़ा दिए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी शिक्षकों और पारा शिक्षकों के लि...