फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे की बुरी लत से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। ग्रीष्म अवकाश के बाद शिक्षा विभाग सामाजिक संस्थाओं और नारकोटिक्स विभाग के सहयोग से स्कूलों में ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले मानसिक, शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान के बारे...