सरकारी स्कूलों के छात्र सीखेंगे कोडिंग
फरीदाबाद, जून 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। छात्रों को कोडिंग, कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए जिले के 80 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में टेक स्किल लैब स्थापित की जाएंगी। यह लैब एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) स्किल लैब स्थापित करवाएगा। इन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि तकनीकी क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार इन टेक स्किल लैब में विद्यार्थियों को तकनीक के बदलते स्वरूप से परिचित कराया जाएगा। छात्र कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कोडिंग की शुरुआती जानकारी, रोबोटिक्स के सिद्धांत और डिजिटल उपकरणों के उपयोग को समझ सकेंगे। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.