हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले के सरकारी हाई और प्लस टू स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को बेहतर बनाने के उद्वेश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत चयनित अनुभवी शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों पर वीडियो लेक्चर तैयार किए जा रहे है, जिन्हें विद्यार्थियों तक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। यह पहल खासतौर पर उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो रही है, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने इसकी पहल गत वर्ष सितंबर माह से कराई थी। उपायुक्त की ओर से किया गया यह पहल सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब इसे नए सत्र के पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.