हापुड़, सितम्बर 4 -- स्कूल सुधार अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी हापुड़ जिला प्रभारी डॉ.नरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय में जिला समन्वय निर्माण हापुड़ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत करने, शौचालयों की बदहाली को ठीक करने, बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने, बैंच एवं डेस्क का उचित प्रबंध करने, बिजली पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था करने, मिड डे मील में सुधार करने की मांग उठाई। जिला प्रभारी डॉ.नरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हर गांव में स्कूल...