सरकारी स्कूलों की दशा सही करने की मांग
पिथौरागढ़, अप्रैल 14 -- संतोष आर्यन,पिथौरागढ़। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर सोशल ब्लू फ्रंट ने सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की मांग उठाई। मंगलवार को डीएम कार्यालय के समीप धरना स्थल में धरना देकर शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की। संयोजक कार्तिक टम्टा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन 13 से 20 किलोमीटर की दुर्गम दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। स्कूल बसों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे न केवल शारीरिक रूप से थक रहे हैं, बल्कि उनका भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है। विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.