साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 से 23 दिसम्बर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा ली जायेगी। यह परीक्षा दो-दो पालियों में सुबह 09.30 बजे से शाम 03 बजे तक होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जेसीईआरटी ने परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जेसीईआरटी के अनुसार, अर्द्धवार्षिक परीक्षा सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा सभी कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालयों, मॉडल विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के लिए आयोजित होंगे।पहली व दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक होगी। तीसरी से लेकर आठवीं तक की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा के दौरान स्कूलों में मध्यान्न भोजन भी दिया जायेगा। जेसीईआरटी के निर्देशों के अनुसार, 20 दिसम्बर को...