सहरसा, अप्रैल 21 -- सहरसा। सहरसा जिला अंतर्गत कई सारे हिंदी भाषी विद्यालय को उर्दू मकतब के नियमानुसार चलाने के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण के जिला संयोजक सागर कुमार नन्हें ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया की बार बार जिले के अंतर्गत जिला प्रशासन के द्वारा संचालित होने वाले विद्यालयों के अध्यापक,पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं समाज के कई गणमान्य के द्वारा यह शिकायत लगातार मिल रही है कि हिन्दी विद्यालयों को उर्दू मकतब के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस वजह से वहां पढ़ने वाले अधिसंख्य हिंदू छात्र-छात्राओं,अभिभावक,शिक्षकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किए जाने संबंधी सरकारी आदेश की सराहना ऐसे कितने विद्यालय हैं जो कि हिन्दी भाषी हैं...