पटना, जनवरी 27 -- अटारी पटना में मंगलवार को राष्ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अटारी निदेशक डॉ. अंजनी कुमार ने सरकारी सेवा में सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सच्चे कर्मयोगी के निर्माण में आंतरिक और पदगत शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में आरसीईआर पटना और क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, बेगूसराय के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों सहित कुल 54 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। इस दौरान सेवा उन्मुखता, कार्यस्थल नैतिकता, प्रभावी संप्रेषण एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन मास्टर ट्रेनर्स डॉ. रोहन कुमार रमन, वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा डॉ. सौरभ कुमार ने किया। डॉ. मोनोब्रुल्लाह ने संगठन के भीतर एक...