लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज कुमार कन्नौजिया ने कहा कि विद्यालय के पुराने छात्र-छात्राएं आज समाज, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा ही छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की पुरानी छात्रा दीक्षा पटेल, आनंदिता पटेल एवं छात्र गौरव वर्मा का डेंटल हाइजिनिस्ट के पद पर चयन होना विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के प्रबंधक आदित्य कुमार पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.