समस्तीपुर, जनवरी 6 -- समस्तीपुर। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के संदर्भ में समय समय पर निर्गत विभिन्न स्पष्टीकरण / मार्गदर्शन/ निदेश को समेकित कर एक मास्टर सर्कुलर जारी किया गया है। यह सर्कुलर चालू महीने से लागू हो गया। अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बी राजेंदर ने जिले के डीएम समेत सभी अधिकारियों को यह सर्कुलर जारी किया है। जारी सर्कुलर में बताया गया है कि तत्कालीन कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सम्प्रति सा मान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 2005 में से जारी किया गया था। बाद में इस नियमावली में कई बार संशोधन किये गये। नियमावली के सभी संशोधनों को अब समाहित करते हुए अद्यतन संशोधित नियमावली सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा मास्टर सर्कुलर के रूप में सामान्य प्रशासन विभाग के वेबसाईट पर प्रक...