देवरिया, अप्रैल 3 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। शहर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए त्रिनेत्र कैमरे भी दगाबाज हो गए हैं। दोपहर से रात तक शहर की सड़कों पर घूम कर अचानक पर गायब हुई रवि प्रकाश यादव का शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए प्रयत्नशील सुरौली पुलिस को सरकारी कैमरे से भी मदद नहीं मिल पा रही है। शहर के सरकारी कैमरे धोखा दे दिए है।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली में पैकौली सिसवां पांडेय भट्टजमुआंव मार्ग पर 29 मार्च की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुलिया के पास गेंहू के खेत में एक नग्न हालत में 30 वर्षीय युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। उसके कुछ देर बाद ही शव मिलने वाला स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर युवक का कपड़ा भी बरामद हुआ। शव मिलने के चौथे दिन युवक की शिनाख्त उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्...