गढ़वा, जून 25 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनमंडरा गांव के दुबे टोला में सड़क की मापी कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर एसडीओ ने सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीण अमित कुमार दुबे, जयप्रकाश दुबे, शशि दुबे, कृष्ण मुरारी दुबे, नीरज दुबे, ज्ञान प्रकाश दुबे, उमेश दुबे, दिनेश दुबे, छोटन दुबे, संतोष दुबे, बटेश्वर दुबे, दिवाकर दुबे, नंदबिहारी दुबे, रमाकांत दुबे, गणेश दुबे, गोकुला दुबे, ओमप्रकाश दुबे सहित अन्य ने आरोप लगाया है कि गांव में आरईओ विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसमें सड़क की चौड़ाई 12 फीट 4 इंच होनी चाहिए, लेकिन संवेदक द्वारा कई स्थानों पर 10 से 11 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है।

सरकारी सर्वे रिकॉर्ड ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सर्वे रिकॉर्ड में उक्त ...