गुड़गांव, जुलाई 24 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अप्रेंटिसशिप योजना भूमिका निभाएंगी। शुक्रवार को विकास सदन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभिन्न सरकारी संस्थानों में अधिक से अधिक अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी सरकारी प्रतिष्ठान निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अधिक से अधिक अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में अप्रेंटिसशिप को और बढ़ावा मिल सके। जिन सरकारी प्रतिष्ठानों में मैनपावर अधिक है, वहां आईटीआई विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त कि...