मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी संस्थानों पर टैक्स बकाया का आंकड़ा चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। निगम के अनुसार कुल 56 सरकारी संस्थानों एवं कार्यालयों पर कुल 2 करोड़ 61 लाख 72 हजार 190 रुपए बकाया है, जिनकी वसूली लंबे समय से लंबित है। इस राशि में वित्तीय वर्ष 2024-25 तक का 2 करोड़ 26 लाख 80 हजार 333 रुपए शामिल है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 का 34 लाख 78 हजार 429 रुपए भी बकाया है। इसके अतिरिक्त पानी कर के रूप में 13 हजार 428 रुपए की राशि भी जुड़ी हुई है। निगम के राजस्व विभाग के अनुसार बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं हो पा रहा है।नगर निगम टैक्स वसूली में निजी संस्थानों पर सख्त, सरकारी पर नरम:नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं। जहां निजी संस्थानों और आम नागरिकों से टैक्स वसूली...