सरकारी संस्थाओं तक आवागमन दूभर
गंगापार, अगस्त 28 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय, कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालय तथा मेजा खास गोवंशशाला जाने वाली संपर्क मार्ग का बुरा हाल है, तीन दशक पहले अनगढ़ पत्थर से निर्मित संपर्क मार्ग, जगह-जगह पूरी तरह बैठ गया है, जिससे चार पहिया, दो पहिया, की बात छोड़िए, पग भर पैदल चलना दुश्वार है। आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय व कस्तूरबा गांधी जब भी अपने बच्चों से मिलने के लिए अभिभावक इस मार्ग से आवागमन करते हैं, सरकार की व्यवस्था को कोसते चले जाते हैं। मेजा के घनघोर जंगल के बीच स्थित उक्त संस्थाओं तक जब भी खाद्य सामग्री व अन्य सामान वाहन से जाता है, सामान ले जाने वाला वाहन चालक परेशान हो जाता है, दोबारा जाने का नाम नहीं लेता। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्कूली बच्चों को शिक्षा देने वाली दैनिक शिक्षिकाएं प्रतिदिन आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.