रांची, अगस्त 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्य के 24 जिलों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर अपने शैक्षणिक और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। सरकार की ओर से शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने में अपनाए जा रहे उदासीन और निराशाजनक रवैये के विरुद्ध यह विरोध किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू ने कहा कि शिक्षक समाज वर्षों से धैर्य व अनुशासन के साथ अपनी वैधानिक मांग उठा रहा है। सरकार यदि न्यायालय के निर्देशों व शिक्षकों के अधिकारों की अनदेखी करती रही, तो यह केवल शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं बल्कि विधि के शासन की भावना के भी प्रतिकूल होगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी शनिवा...