प्रयागराज, मई 18 -- बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में भी बिना अनुमति शहर छोड़ने की अनुमति नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है मई व जून में शासन स्तर से विभिन्न भर्तियों की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं के सकुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न दायित्वों के निर्वहन में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिहाजा जिले के सभी प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वह डीआईओएस की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ते हैं तो उत्पन्न होने वाली सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक...